Header Ads Widget

इज़राइल, अमेरिका के खिलाफ शाहगंज में जबरदस्त प्रदर्शन

इज़राइल, अमेरिका के खिलाफ शाहगंज में जबरदस्त प्रदर्शन

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर उबाल
 
रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर सामने आने के बाद शाहगंज में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। रविवार की रात भारी संख्या में शिया और मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। खासकर महिलाओं में गम और नाराजगी साफ दिखाई दी।
नगर के भादी मोहल्ला से एकत्रित हुई महिलाएं और पुरुष, बच्चे रोती-बिलखती हुई जुलूस की शक्ल में निकलीं। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए भादी हुए कालीचौरा, शाहपन्जा होते हुए शाहबाबा के मज़ार स्थित कर्बला  तक मार्च किया। इस दौरान माहौल भावुक और गंभीर बना रहा।
प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कई महिलाओं ने कहा कि यह पूरी मुस्लिम उम्माह के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।जूलूस में महिलाएं अपने प्रिय नेता के इंतकाल के गम में रो रही थी और या हुसैन के नारे भी बुलन्द कर रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ