शाहगंज में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, शराब कारोबारियों में हड़कंप
होली के मद्देनज़र सख्ती; ओवररेटिंग और अनियमितताओं पर कड़ी निगरानी
रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज (जौनपुर)। शासन के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार देर शाम आबकारी विभाग ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न शराब ठेकों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
*दादर पुल के नीचे कम्पोजिट दुकान की गहन जांच*
आबकारी निरीक्षक रीनू, डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान तथा प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने फैजाबाद रोड स्थित दादर पुल के नीचे अंग्रेजी और बीयर की कम्पोजिट दुकान पर छापा मारा। इस दौरान आय-व्यय रजिस्टर, मूल्य सूची और अन्य अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई।
*मिल्लतनगर में शिकायतों के बीच कार्रवाई*
इसके बाद टीम मिल्लतनगर स्थित कम्पोजिट शराब दुकान पहुंची, जहां ठेके के समीप संचालित कैंटीन का संचालक गैस सिलेंडर चालू छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे खोजकर दुकान खुलवाई तो गैस जलती मिली। इस दुकान के संबंध में ओवररेटिंग की शिकायतें सामने आई थीं, हालांकि जांच में अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि छापेमारी की सूचना पहले ही कारोबारियों तक पहुंच जाने से वे सतर्क हो जाते हैं।
_________________________________________________
*होली को लेकर प्रशासन सख्त-आबकारी निरीक्षक*
आबकारी निरीक्षक रीनू ने बताया कि त्योहार के मद्देनज़र दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ को नियंत्रित रखें, निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करें और तय समय सीमा का पालन अनिवार्य रूप से करें। नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
रीनू-आबकारी निरीक्षक
0 टिप्पणियाँ