एस आर सी चिल्ड्रेन स्कूल अब प्ले ग्रुप से
समारोहपूर्वक हुआ शुभारंभ
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत।केराकत तहसील के निकट स्थित एस आर सी चिल्ड्रेन स्कूल में नए सत्र से प्ले ग्रुप क्लासेज भी चलना शुरू कर देंगे।रविवार को न्यू सत्र की शुरुआत समारोहपूर्वक की गई।शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णकुमार जयसवाल गोलू ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक डॉक्टर एस डी सिंह ने कहा कि कि यह क्षेत्र का पहला अंग्रेजी माध्यम स्कूल है जिस की स्थापना सन 1980 में की गई थी।इस में पढ़े हुए छात्र आज देश की सेवा में विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हो।अब प्लेग्रुप की सुविधा भी हो जाने से निश्चित रूप से क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर संस्थापक डॉक्टर एस डी सिंह के अतिरिक्त डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्र डी के,सुरेश गुप्त, डायरेक्टर संतोष सिंह, प्रिंसिपल राधेश्याम दुबे, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त,व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पिंकू ,संजय यादव और रामफेर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ