ईडेन पब्लिक स्कूल का 100% परीक्षा परिणाम, नूर फातिमा बनी टॉपर
सीबीएसई कक्षा 10 में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जैनब खान व शमा कैफ ने भी बनाई जगह
✍️रिपोर्ट नौशाद मंसूरी
(शाहगंज, जौनपुर).।ईडेन पब्लिक स्कूल, इमरानगंज का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
परीक्षा में नूर फातिमा ने 94.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जैनब खान ने 89.4% अंक के साथ द्वितीय तथा शमा कैफ 89.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष विद्यार्थियों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक परवेज आलम सिद्दीकी "भुट्टो’ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
0 टिप्पणियाँ