भीम संदेश यात्रा निकाल कर पीडीए हुआ लामबंद 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
यात्रा का शुभारम्भ समाजवादी पार्टी कार्यालय से हुआ, विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में आयोजित
विधायक तूफानी सरोज नें झंडी दिखाकर किया रवाना
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिशन को धार देने के लिए मंगलवार को केराकत विधानसभा क्षेत्र में 'भीम संदेश यात्रा' निकाली गई। यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का हुंकार भरा।
यात्रा का शुभारम्भ केराकत स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को स्थानीय विधायक तूफानी सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।
यह यात्रा केराकत नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खुज्झी मोड़, चंदवक, कोइरीपुर, रतनपुर, थानागद्दी, सिहौली और पब्लिक इंटर कॉलेज के रास्ते तहसील कार्यालय पहुंची। जहां यात्रा एक जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना की। उन्होंने "भाजपा हटाओ, गरीबी मिटाओ" का नारा देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से गरीब और पिछड़ा वर्ग त्रस्त है। कार्यक्रम के अंत में नीरज पहलवान ने यात्रा को सफल बनाने वाले 'पीडीए सिपाहियों' को आई-कार्ड और बैज देकर सम्मानित किया। सभी ने एक स्वर में 2027 में भाजपा सरकार की विदाई का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय सरोज, सुरेश यादव, पवन मंडल, रामराज राजभर, रामसमुझ प्रधान, पंधारी यादव,रमेश सुबास, शमशेर, योगेन्द्र, नमन, पुनीत, गुड्डू, एजाज, पतिराम प्रजापति, धमेन्द्र गौतम
अखिलेश सरोज, आजाद कुरैशी, कमलेश यादव, उदयराज फौजी, आरती महाजन सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ