बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल का 100% परिणाम, आयुष पांडेय अव्वल
सीबीएसई कक्षा 10 में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों को समारोह में किया गया सम्मानित
✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी
शाहगंज (जौनपुर)। बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय में उत्साह का माहौल है।
परीक्षा में आयुष पांडेय ने 91.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यशस्वी श्रीवास्तव (90.60%) दूसरे एवं दैयान अहमद (87.80%) तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा रिया यादव (86.20%), अन्वेशा बरनवाल (85.80%), शुभम राजभर (85.40%), मोहम्मद फैसल खान (85.00%), तेजस्वनी (84.20%), दीपक चौहान (83.80%) और लकी राजभर (83.60%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सफल विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए।
विद्यालय की डायरेक्टर जागृति चित्रवंशी, प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार पाठक एवं उप-प्रधानाचार्य रचना सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
0 टिप्पणियाँ