बाबा साहेब के सम्विधान और बताये रास्ते को अपनाने की आवश्यकता-डॉ. सीएस भारती
✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी
शाहगंज(जौनपुर)। भारत रत्न बाबा भीमराव डॉक्टर अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. सीएस भारती ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की मिसाल है। उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर ने न केवल दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर संविधान के मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को अपने जीवन में उतारना होगा।”
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से शिक्षा को अपनाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर नहीं मिलेगा, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है।
0 टिप्पणियाँ