Header Ads Widget

न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत, अंशिका सिंह बनी टॉपर

न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत, अंशिका सिंह बनी टॉपर

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राहुल विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर

✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)।  सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा के घोषित परिणाम में न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह ने 95.6% अंक प्राप्त कर शाहगंज क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं, छात्र राहुल विश्वकर्मा ने 93.8% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा राहेमिन, विपुल, रेयान, अली अब्बास सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रबंधक कैप्टेन अर्सलान बर्लास, सचिव मिर्ज़ा अजफ़र बेग एवं प्रधानाचार्य प्रभात पाठक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ