Header Ads Widget

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम: मिर्ज़ा अनवर बैग इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम: मिर्ज़ा अनवर बैग इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

इंटर व हाईस्कूल में छात्रों ने हासिल किए उच्च अंक, कई ने बनाया मेरिट में स्थान
रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)। यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में उर्रहटा, शाहगंज स्थित मिर्ज़ा अनवर बैग इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अमन मौर्य ने 78.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अब्दुर्रहमान ने 78.60% के साथ द्वितीय तथा असरार अब्दुल्लाह ने 76.60% अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मानविकी वर्ग में जैनब, फातिमा और मिफ्ताह ने क्रमशः 76.00%, 72.60% और 69.40% अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल परीक्षा में भी छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सना ने 83.33% अंक के साथ प्रथम, जारा खातून ने 80.66% के साथ द्वितीय और सायमा खातून ने 75.16% अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुओं, प्रधानाचार्य, प्रबंधक और अभिभावकों को दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ