दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह व एमएलसी
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत । केराकत क्षेत्र के अकबरपुर निवासी संतोष सिंह के भतीजे, 40 वर्षीय आशुतोष सिंह की असामयिक मृत्यु से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की देर शाम को उनके तेरहवीं संस्कार के अवसर पर संतोष सिंह के आवास पर भावभीनी शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी प्रिंशु सिंह, विधायक सुशील सिंह तथा एमएलसी जसवंत सिंह भी शामिल हुए। सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आशुतोष सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने संतोष सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
0 टिप्पणियाँ