Header Ads Widget

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसान की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसान की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

​केराकत, जौनपुर । क्षेत्र के सुरहूरपुर गाँव में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। बिजली के तारों से निकली चिंगारी की चपेट में आने से करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल और कुछ बंधा बोझ जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुरहूरपुर निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय के खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में तेज हवा के चलते अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
खेत से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर दौड़े। स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पछुआ हवाओं और गर्मी के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ