शाहगंज में बसपा ने तेज की चुनावी तैयारियां, जुल्फेकार अहमद ‘गामा’ का जनसंपर्क अभियान शुरू
गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन की अपील, सक्रियता से अन्य दलों में बढ़ी हलचल
✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी
शाहगंज(जौनपुर)। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बसपा के प्रभारी प्रत्याशी जुल्फेकार अहमद ‘गामा’ ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में बहुमूल्य मत देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करने की इस पहल को पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से काफी पहले शुरू हुआ यह अभियान क्षेत्र में बसपा की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का संकेत है। जुल्फेकार अहमद ‘गामा’ की लगातार बढ़ती सक्रियता से अन्य राजनीतिक दलों में भी हलचल देखी जा रही है।
स्थानीय स्तर पर यह जनसंपर्क अभियान आने वाले समय में चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, जिससे शाहगंज की सियासत में सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है।
0 टिप्पणियाँ