नौशाद मंसूरी✍
शाहगंज(जौनपुर)
वर्षों से स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में अपनी सेवा दे रहे प्रबंधक मनोज कुमार अग्निहोत्री का अन्यत्र तबादला होने पर बैंक के कर्मचारियों ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया।जिसमें कर्मचारियों ने प्रबंधक के शालीन व्यहार और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए फूल मालाओं से लाद दिया एवं अंगवस्त्रम भेंट कर नम आंखों से विदा किया।
उक्त मौके पर सभासद विवेक कुमार अस्थाना, डॉक्टर सीताराम सिंह,अधिवक्ता राजदेव यादव ,बालकृष्ण मिश्र, दिनेश चंद गांधी, डॉक्टर बलवंत सिंह, डॉक्टर यशवंत सिंह, उग्रसेन गुप्ता, प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, राजनरायन दुबे, प्रदीप मिश्रा, उप प्रबंधक सहाय जी, फील्ड आफिसर साहू जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ